फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से बालक की मौत, छह भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। बुखार का प्रकोप लगातार लोगों को चपेट में ले रहा है। रविवार को बुखार से बालक की मौत हो गई। जबकि छह लोगों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र का निवासी था। परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव ले गए।
विज्ञापन

बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी नन्हें के बेटे मुस्कू (9) को पिछले छह दिन से बुखार आ रहा था। परिजन कस्बा के डॉक्टरों से उसका इलाज करा रहे थे। शनिवार सुबह उसकी हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के दौरान रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। उधर, वायरल फीवर का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। रविवार को भी जिला अस्पताल में नए रोगियों के भर्ती होने का सिलसिला जारी रहा। वायरल फीवर की चपेट में आकर रविवार को लोनार थाना क्षेत्र के सेमरा निवासी मंजुलता (5) को भर्ती कराया गया। इसके अलावा टड़ियावां थाना क्षेत्र के भड़ायल निवासी शिवानी (5) , बलराम (82)निवासी कबीरा खेड़ा अरवल, बिटिया (8) नानकगंज झाला देहात कोतवाली, ईश्वर प्रसाद (6)निवासी बैरागी खेड़ा बघौली और महबूब (55) निवासी सुहासा टड़ियावां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


- बुखार से बालक की मौत, छह भर्ती
- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र का निवासी था मृतक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें