फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर नए साल का जश्न मनाना पड़ेगा महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। घरों के बाहर देर रात तक नए साल का जश्न मनाना महंगा पड़ेगा। शुक्रवार यानि 31 दिसंबर को रात 11 बजे के बाद लोगों को सड़कों पर नहीं निकलने दिया जाएगा। नाइट कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए अधिकारियों की टीम फोर्स के साथ सड़कों पर मुस्तैद रहेगी। नशे में वाहन चलाने वालों पर नजर रखने के लिए प्रत्येक थाने में पांच-पांच टीमें बनाई गई है। इसके अलावा यातायात पुलिस ब्रेथ एनालाइजर से जांच कर शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

ओमिक्रॅान की आशंका को लेकर कहीं पर भी किसी तरह का कोई आयोजन देर रात तक नहीं होगा। सड़कों पर भी तेज आवाज में डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। एसपी अजय कुमार ने बताया कि वे स्वयं रात 10 बजे से तीन बजे तक जिले भर में गश्त करेंगे। बेहतर होगा कि लोग घरों पर रहकर खुशी मनाएं। रात11 बजे तक ही होटल व रेस्टोरेंट खोलने की अनुमति दी जाएगी। सड़कों पर बाइक स्टंट करने वालों पर भी कार्रवाई होगी। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें