फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माण कार्य अधूरा होने पर सचिव व प्रधानों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने निरीक्षण में सामुदायिक शौचालय व पंचायत भवन के कार्य अधूरे मिलने पर संबंधित सचिव व प्रधानों को नोटिस जारी किया है। इस दौरान पाया गया कि ग्राम पंचायत अधिकारी प्रिया त्रिपाठी द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। भुगतान पूरा करा लिया गया लेकिन कार्य अभी अधूरा है।
विज्ञापन

पंचायत भवन का निर्माण भी होते नहीं मिला। व्यक्तिगत शौचालय भी अपूर्ण पाए गए। जिसके बाद संबंधित सचिव व प्रधानों को नोटिस जारी की गई हैं। इसके अलावा अतर्छा खुर्द में पंचायत भवन का कार्य बंद था। यहां पूर्व सचिव ममता राजपूत ने एमबी से ज्यादा भुगतान करा लिया। वर्तमान सचिव जितेंद्र गुप्ता से अभिलेख मांगे गए हैं एवं कार्य प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें