फोटो-37- शाहाबाद में किराने की दुकान से खाद्य पदार्थ के सैंपल लेते खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी।
- फोटो : HARDOI
शाहाबाद। त्योहारी सीजन की शुरुआत में ही खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी शुरू है। ऐसे खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से बुधवार को सीएफएसओ एके पाठक की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शाहाबाद में चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने शाहाबाद के मोहल्ला शंभा बाजार स्थित लोधी किराना स्टोर से कुट्टू का पैक्ड आटा व मखाना पैक्ड और राठौर किराना से साबूदाना का सैंपल लिया। लोधी किराना स्टोर पर 27 किलो एक्सपायर्ड नमकीन बरामद होने पर टीम ने मौके पर नष्ट कराया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके पाठक ने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिरुद्ध गंगवार, खुशीराम, रामकिशोर, अनुराधा कुशवाहा व अजीत सिंह आदि मौजूद रहे।