फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निकाह के 25 दिन पहले दुकानदार ने फंदा लगाकर की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-34-उस्मान अली। फाइल फोटो
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के बरौली निवासी युवक का शव निकाह के 25 दिन पहले फंदे से लटका मिला। शुक्रवार रात घटना का पता चलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। दावा है कि युवक दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था।
विज्ञापन

बरौली निवासी उस्मान अली (24) अनुजपुर गांव के पास अपने नए मकान में हार्डवेयर की दुकान चलाते थे। भाई शाकिर ने बताया कि शुक्रवार शाम सात बजे वह घर आ गए थे। दुकान में उस्मान अकेला था। इस दौरान दुकान के पीछे बने मकान के हॉल में रस्सी से उस्मान ने फंदा लगा लिया। रात में आठ बजे तक भी उस्मान वापस घर नहीं पहुंचा तो वह देखने के लिए दुकान गए। इस दौरान घटना का पता चला। उस्मान चार भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। उसका निकाह पांच मई को होना था। दावा है कि उस्मान दरोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी भी कर रहा था। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि घटना की वजह को लेकर परिजनों ने कोई जानकारी नहीं दी है। मामला खुदकुशी का है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें