फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद की 21 ग्राम पंचायतें ओडीएफ प्लस घोषित

विज्ञापन
फोटो-28-ग्राम बैठापुर में सफाई कर्मी की ठेली में कूड़ा डालती महिला। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले के 19 विकास खंडों की 21 ग्राम पंचायतों को शनिवार को गांधी जयंती के मौके पर ओडीएफ प्लस (खुले में शौच से मुक्त, अपशिष्ट प्रबंधन) घोषित किया गया। 38 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ से ओडीएफ प्लस श्रेणी में लाने की कवायद जून में सीडीओ आकांक्षा राना के नेतृत्व में शुरू हुई थी। 17 ग्राम पंचायतों में अभी कई कार्य अधूरे होने के चलते इन्हें ओडीएफ प्लस नहीं घोषित किया जा सका।
विज्ञापन

खुले में शौच से मुक्त घोषित किए जा चुके गांवों को एक कदम आगे की ओर ले जाने की कवायद जून में शुरू हुई थी। इस कवायद के तहत जनपद के सभी विकास खंडों से दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन किया गया था। इन ग्राम पंचायतों में ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था कराई गई थी। विभिन्न कार्यशालाओं के माध्यम से संबंधित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों के साथ ही ग्रामीणों को भी प्रशिक्षित
किया गया था। ग्राम पंचायतों में उपलब्ध परिसंपत्तियों को सूचीबद्ध भी कराया गया था। 15 अगस्त को इन ग्राम पंचायतों में घर घर दस्तक देकर कूड़ा एकत्र करने के लिए ठेलिया उपलब्ध कराई गई थीं। साथ ही गीला और सूखा कचरा गांव में अलग-अलग फेंके जाने की व्यवस्था भी कराई गई थी। डीपीआरओ गिरीशचंद्र ने बताया कि 38 में से 21 ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस घोषित किया गया है।
विज्ञापन

बेंहदर विकास खंड की हसनापुर, भरावन की पहाड़पुर, कछौना की बघौड़ा, कोथावां की हरपालपुरा, संडीला की शिवनगरा, अहिरोरी की मंगोलापुर, बावन की बघौरामल, हरियावां अलावलपुर, सुरसा की फर्दापुर, टडिय़ावां जिगनिया कला, बिलग्राम की जलालपुर और बसहर कुतलूपुर, माधौगंज की शेखनपुर, मल्लावां की हेरवल, सांडी की बैठापुर, हरपालपुर की मिरगावां चौधरियापुर, भरखनी की गौरखेड़ा, पिहानी की अंबारी और नेदुरा, शाहाबाद की बहेड़ा रसूलपुर, और टोडरपुर की सरायरानक।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें