फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को बौद्ध धम्म महासम्मेलन

Sun, 08 May 2016 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बैठक करते - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जिले में 21 मई को होने वाले तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध धम्म महासम्मेलन की रूपरेखा रविवार को अंबेडकर पार्क में हुई बैठक में तय हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष लाल बिहारी ने कहा कि सोसायटी व वामसेफ फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में तीन दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय बौद्ध महासम्मेलन का आयोजन होगा। जिसको लेकर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जुटना होगा व कार्यक्रम को सफल बनाना होगा।
विज्ञापन


वामसेफ फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसपी कुरील ने कहा कि जिले की आठों विधानसभाओं को चार सेक्टरों में बांटकर वालंटियर्स का चयन किया गया। जिनको सम्मेलन को लेकर जिम्मेदारियां भी बांटी गई। इस मौके पर एमपी आजाद, संगीता बौद्ध, अमित राज, विमलेश कुमार, फूलचंद्र अरूण, रामचंद्र करूणाकर, शिवरतन लाल, रनवीर सिंह, हरिनाम रावत, लालाराम, सुभाष , संजीव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें