फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक में ट्रक की टक्कर से पिता की मौत, बेटे घायल

Sun, 08 May 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
accident - फोटो : logo
विज्ञापन
संडीला (हरदोई)। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता की मौत हो गई और दो बेटे घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एक बाइक पर तीन सवार थे, वे भी बिना हेलमेट के। यह हादसा रविवार सुबह संडीला कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड स्थित अली पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
विज्ञापन


संडीला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सनई निवासी राजू उर्फ शिवाकांत (48) अपने पुत्र शीतल (22) और पुनीत (25) के साथ संडीला से गांव जा रहे थे। बाइक पुनीत चला रहा था। लखनऊ रोड स्थित अली पेट्रोल पंप के पास ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे राजू की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों भाई घायल हो गए। लोगाें के पीछा करने पर चालक ट्रक छोड़ कर भाग गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हेलमेट न लगाने से पुनीत के सिर में भी गंभीर चोट लगी है। यहां भी डाक्टरों ने लापरवाही बरती। सीएचसी से ट्रामा सेंटर लखनऊ 45 किमी. और जिला अस्पताल 60 किमी. है। इसके बावजूद डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर किया। बाद में जिला चिकित्सालय के डाक्टरों ने घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें