फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोझवा में बीस लोग बुखार से पीड़ित, एक को डेंगू

विज्ञापन
फोटो-14- बोझवा में निरीक्षण के दौरान निर्देश देते सीएचसी अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरियावां। विकास खंड की ग्राम पंचायत कुरसेली के मजरा बोझवा में 20 लोग बुखार की चपेट में हैं। इन्हीं में से एक रेलवे के सेवानिवृत्त चतुर्थश्रेणी कर्मचारी में डेंगू की पुष्टि हुई है। गंभीर हालत में उसे हरदोई शहर के एक प्राइवेट अस्पताल मेें भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

डेंगू का पुष्ट मामला सामने आने पर हरियावां सीएचसी की टीम ने ग्राम बोझवा पहुंच कर पीड़ित के परिजनों समेत नौ लोगों के खून के नमूने जांच के लिए एकत्र किए। गांव में सफाई अभियान भी चलाया गया।
जनपद में वायरल फीवर कहर बरपा रहा। ग्राम बोझवा में भी कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। तेज बुखार से पीड़ित होने पर बोझवा निवासी मकरंद (67) को परिजनों ने उपचार के लिए हरदोई शहर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम आई मकरंद की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई। इसकी सूचना प्राइवेट अस्पताल ने स्वास्थ्य महकमे को दी। इसके बाद सीएचसी हरियावां की टीम सक्रिय हुई। बुधवार को दोपहर में ग्राम बोझवा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। सीएचसी के अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी भी गांव पहुंचे। बुखार पीड़ित नौ लोगों का नमूना जांच के लिए एकत्र किया गया है। दवाइयां भी वितरित की गईं हैं।
अधीक्षक डॉ. अखिलेश वाजपेयी ने बताया कि गांव में साफ सफाई रखने को कहा गया है। प्रधान व सचिव से भी इस संबंध में बात की गई है। उन्होंने बताया कि नौ लोगों के खून के नमूने जांच के लिए एकत्र हुए हैं, रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें