फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्ण में प्रधानाध्यापकों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सीडीओ आकांक्षा राना ने शनिवार को टड़ियावां ब्लाक के स्कूलों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों की संख्या कम मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। दो प्रधानाध्यापकों को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी।
विज्ञापन

सीडीओ आकांक्षा राना ने शनिवार को सबसेे पहले प्राथमिक विद्यालय गद्दीपुरवा का निरीक्षण किया। यहां पंजीकृत 275 बच्चों की जगह 185 ही मिले। उन्होंने बच्चों से प्रश्न पूछकर शैक्षिक गुणवत्ता जांची। कमियां मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापिका नीलमरानी को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। इसके अलावा प्राथमिक पाठशाला खेरिया नेवादा में पंजीकृत 185 बच्चों की जगह 90 बच्चे मिले।
इस पर प्रधानाध्यापक चक्रसुदर्शन सिंह को विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी। शिथिल पर्यवेक्षण के लिए उन्होंने बीईओ डॉ. सत्यप्रकाश को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश बीएसए को दिए। दोनों स्कूलों में एआरपी के सुपरविजन के बाद भी यह स्थिति पाए जाने पर दोनों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी बुद्धि मिश्रा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें