फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई में गरजे अखिलेश यादव: बोले भाजपाई जीप चढ़ाना और जीभ चलाना ही जानते हैं, राजभर ने भी किया हमला

Sat, 27 Nov 2021 08:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

हरदोई में अखिलेश यादव ने भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि भाजपा के लोग बड़े दावे करते हैं, लेकिन पांच साल में यूपी पीछे छूट गया। 70 लाख लोगों को रोजगार की बात कही गई थी, लेकिन कारोबार ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के संडीला विधानसभा क्षेत्र के भरावन ब्लाक के सागरगढ़ी स्थित झाबर मैदान में शनिवार को सपा और सुभासपा की संयुक्त सभा में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपाइयों को सिर्फ जीभ और जीप चलाना आता है। लखीमपुर कांड की तुलना जलियांवाला बाग कांड से करते हुए कहा कि अंग्रेजों ने भी सामने से गोलियां बरसाई थीं, पर लखीमपुर में तो किसानों पर पीछे से जीप चढ़ा दी गई।
विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री अनिल मिश्रा की बर्खास्तगी अब तक न होने पर सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश ने कहा कि भाजपा के लोग बड़े दावे करते हैं, लेकिन पांच साल में यूपी पीछे छूट गया। 70 लाख लोगों को रोजगार की बात कही गई थी, लेकिन कारोबार ठप हो गए हैं। जेवर में हवाई अड्डे के शिलान्यास पर तंज कसते हुए कहा कि आज जिसका शिलान्यास हो रहा, कल उसको बेचने की कोशिश होगी।

सीएम योगी पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी बिजली के कारखानों का नाम नहीं बता पाएंगे, लेकिन सांड़ फौरन बता देंगे। सुना है कि आजकल मुख्यमंत्री बिजली के कारखानों के नाम रट रहे हैं, पर जब तक नाम रट पाएंगे, तब तक सरकार चली जाएगी। सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि 2022 के विस चुनाव के बाद बाबा वहीं चले जाएंगे, जहां भीख मांगने की ट्रेनिंग दी जाती है।
विज्ञापन


बाबा सीएम ने और कुछ नहीं किया, लेकिन मंदिरों में घंटा बजाना सिखा दिया। अब 100 दिन बाद बाबा मंदिरों में घंटा बजाते दिखेंगे। सभा को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष एमएलसी डॉ. राजपाल कश्यप, सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अर्कवंशी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें