फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में दो साथियों ने ही की थी रामू की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। थाना क्षेत्र में पिछले सप्ताह बाग में अधेड़ का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अधेड़ की हत्या उसके ही दो साथियों ने शराब के नशे में हुए विवाद में की थी। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ विकास जायसवाल ने घटना का खुलासा कर बताया कि कोहली पुरवा मजरा आठौवा निवासी रामू (55) का शव गत शुक्रवार को गांव के बाहर बाग में मिला था। मृतक की पत्नी ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया था। एसपी के आदेश पर मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था।
टीमों को पता चला कि रामू की हत्या उसके ही दो साथियों ने की थी। बताया कि रामू ने शुक्रवार शाम गांव में बाजार करने के बाद साथी लाला निवासी बरखेरवा और शंभूदयाल निवासी परनुवा के साथ बाग में शराब पी थी। इसके बाद मारपीट व गाली गलौज शुरू हो गया। विवाद बढ़ने पर लाला और शंभू दयाल ने रामू का सिर आम की जड़ पर पटक दिया था। इससे उसकी मौत हो गई थी। आरोपी शव को पयार से ढंककर भाग गए थे। किसी को शक न हो इसलिए मृतक की पत्नी रानी के साथ मामला दर्ज होने के दौरान साथ में थे। इसके बाद फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया। टीम में चौकी प्रभारी रामानंद मिश्रा, श्यामू कनोजिया, हरेराम, ब्रजेश शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें