सीएसएन पीजी स्थित इग्नू केंद्र पर परीक्षा देते परीक्षार्थी।
हरदोई। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि की सत्र परीक्षाएं शुक्रवार से चालू हो गई हैं। सीएसएन पीजी कॉलेज स्थित केंद्र पर हुई परीक्षाओं में अलग-अलग नौ कोर्साें में परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। दो पालियों में ली गई परीक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई।
सीएसएन पीजी कॉलेज में स्थित इंदिरा गांधी ओपन यूनिवर्सिटी इग्नू में परीक्षाएं 12 जून से शुरू होकर 19 जुलाई तक चलेंगी। जिले के इग्नू सेंटर 27,126 पर कुल 435 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। प्रथम पाली में सुबह 10 से एक बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर दो से पांच बजे तक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
केंद्र समन्वयक डॉ. कुश कुमार मिश्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी का हाल टिकट व छात्र पहचान पत्र जो इग्नू की ओर से जारी किया गया है। वह जांचा जाता है, तभी परीक्षार्थियों को परीक्षा में बैठने दिया जाता है।
बताया कि शुक्रवार को नौ कोर्सों में 18 परीक्षार्थियों ने अलग-अलग परीक्षाएं दीं। जुलाई सत्र में प्रवेश की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर ऑनलाइन फॉर्म डाल सकते हैं। कॉलेज स्थित इग्नू केंद्र से भी संपर्क कर सकते हैं।