अस्तित्व फाउंडेशन के प्रशिक्षण शिविर में डांस का प्रशिक्षण लेते बच्चे।
हरदोई। अस्तित्व फाउंडेशन की तरफ से शुक्रवार को बच्चों को नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया। मंगलीपुरवा स्थित छोटेलाल पब्लिक स्कूल में प्रतिभागी महिलाओं और बालिकाओं को शारीरिक, मानसिक और सांस्कृतिक गतिविधियां कराईं गईं। पतंजलि महिला जिला प्रभारी विनीता पांडे और टीम ने योग कराया। प्रशिक्षक शिवाय श्रीवास्तव ने नवरस विषय पर आधारित भाव-भंगिमाओं व नृत्य संयोजन का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षिका नैंसी गुप्ता ने अखबार पर कुर्ते की कटिंग की विधि सिखाई।