फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात वर्षीय मासूम समेत 17 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
महिला चिकित्सालय की ओपीडी में बिना दूरी बनाए बैठीं महिलाएं। - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को मासूम सहित 17 और संक्रमित मिले हैं। अब एक्टिव केस 41हो गए हैं। इसके बाद भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। सुबह डाकघर में एक परिवार बिना मास्क के बच्चों के साथ दिखा। जिला अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग नहीं दिखी।
विज्ञापन

शाहाबाद निवासी बालिका (7 ), महिला व युवती संक्रमित मिली हैं।
इसके अलावा बिलग्राम के घमोहिया निवासी युवक (31), देहात कोतवाली के अब्दुल पुरवा निवासी महिला (25), शहर के शैयापुरवा निवासी वृद्ध (75), सुरसा के घोसा निवासी युवक (25), हरपालपुर निवासी महिला व युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. ओपी तिवारी ने बताया कि सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। इनके संपर्क में आए लोगों की जांच कराई जा रही है। सभी को एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
जांच में तेजी
सवायजपुर तहसील क्षेत्र में हरपालपुर, भरखनी में कोरोना की 380 जांचें हुईं। सदर तहसील क्षेत्र में टड़ियावां हरियावां, बावन, सुरसा, अहिरोरी में 872 जांचें की गईं। इसके साथ ही बिलग्राम में माधौगंज, मल्लावां, सांडी में 781, शाहाबाद में टोडरपुर, पिहानी 598, संडीला में कछौना, बेहदर कोथावां, भरावन, 1003 कोरोना की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांचें हुई हैं।
विज्ञापन

एसआरएम स्कूल में आज होगा टीकाकरण
बिलग्राम/मल्लावां। एसआरएम पब्लिक स्कूल एवं महाविद्यालय की प्रधानाचार्य खुशबू उपाध्याय ने बताया कि श्री रामलाल सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक रजनीकांत सिंह की ओर से शनिवार को विद्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें 15 से 17 वर्ष के किशोरों को वैक्सीन लगाई जाएगी। कैंप में अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्रा भी टीकाकरण करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार कार्ड साथ लाएं। उधर मल्लावां में मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 360 छात्र-छात्राओं का वैक्सिनेशन किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें