फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार मां-बेटे को ट्रैक्टर ने कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर गुरुवार क ो लालपालपुर के निकट ट्रैक्टर की चपेट में आने से फर्रुखाबाद निवासी बाइक सवार मां- बेटे की मौत हो गई। दोनों बाइक से संडीला निवासी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। हादसे के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक भाग गया।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ कोतवाली क्षेत्र के याकूतगंज रसूलपुर निवासी हरिपाल सिंह की ससुराल संडीला कस्बा में है। गुरुवार को हरिपाल का बेटा सर्वेश (40) और पत्नी राजकुमारी (72) बाइक से संडीला जा रहे थे। वे शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ रोड पर लालपालपुर चौराहा के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में मां- बेटा बाइक समेत रोड पर गिर गए। सिर व पीठ में चोटें आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर पुलिस पहुंची। तलाशी में मिले सर्वेश के लाइसेंस व मोबाइल से पहचान कर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शवों का पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि अभी मृतकों के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



- ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार मां-बेटे की मौत
- शहर कोतवाली क्षेत्र में हरदोई-लखनऊ मार्ग पर हुई घटना
- फर्रुखाबाद निवासी मां-बटे रिश्तेदारी में जा रहे थे संडीला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें