अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल व उप्र उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को जीएसटी के विरोध में 30 जून को बंद का आह्वान किया गया है। इससे कारोबार पूरी तरह से बंद रहेगा।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गौर ने बताया कि जीएसटी में विसंगतियों को दूर किए बिना केंद्र सरकार लागू कर रही है। जिससे व्यापारियों को आने वाले समय में दिक्कतें बढ़ेगी। जीएसटी में ई-बिलिंग के अलावा मैनुअल बिलिंग की सुविधा व्यापारियों को देनी चाहिए थी, लेकिन केंद्र सरकार ने व्यापारियों के हितों को ध्यान नहीं रखा है। उप्र उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने बताया कि जीएसटी लागू करने से पहले व्यापारी संगठनों से कोई राय नहीं ली गई। दोनों व्यापारी नेताओं ने जीएसटी के विरोध में बंद का आह्वान करते हुए व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की है।
- जीएसटी के विरोध में आज ठप रहेगा कारोबार
- व्यापारी नेताओं ने बंद को सफल बनाने की अपील की