फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते छह जोड़ी ट्रेनों का संचालन बंद

विज्ञापन
स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर पर लगी लोगों की भीड़। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सर्दी शुरू होते ही रेलवे की समय सारिणी बिगड़ने लगी है। कोहरा पड़ते देखकर मंगलवार रात रेल मुख्यालय ने अलग-अलग रूट पर चलने वाली छह जोड़ी प्रमुख ट्रेनों का संचालन एक दिसंबर से 28 फरवरी तक के लिए बंद कर दिया है। प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद किए जाने से रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

वहीं कुछ ट्रेनें ऐसी हैं, जिनका दिवसवार संचालन इस अवधि में प्रभावित रहेगा। ट्रेनें कैंसल होने के बाद रिजर्वेशन करा चुके लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को स्टेशन पहुंचकर लोगों ने इस अवधि में कराए गए रिजर्वेशन कैंसल कराने शुरू कर दिए हैं।
यह ट्रेनें नहीं चलेंगी
- वाराणसी से देहरादून के बीच चलने वाली ट्रेन 14265 व 14266 जनता एक्सप्रेस
- वाराणसी बरेली के बीच चलने वाली 14235 व 14236 वाराणसी बरेली एक्सप्रेस
- प्रयागराज से बरेली के बीच चलने वाली 14307 व 14308 मुगलसराय एक्सप्रेस
- प्रयागराज से ऋषिकेष के बीच चलने वाली 14229 व 14230 प्रयाग ऋषिकेष एक्सप्रेस
- लखनऊ से मेरठ के बीच चलने वाली 22453 व 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस
- लखनऊ सहारनपुर होते हुए चंडीगढ़ जाने वाली 15011 व 15012 सहारनपुर एक्सप्रेस
दिवसवार निरस्त रहेंगी यह ट्रेनें
- धनबाद से फिरोजपुर के बीच चलने वाली अप रूट की ट्रेन 13307 गंगा सतलुज एक्सप्रेस का संचालन एक दिसंबर से 25 फरवरी के बीच सप्ताह में प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगा। जबकि डाउन रूट पर चलने वाली 13308 गंगा सतलुज एक्सप्रेस चार दिसंबर से 26 फरवरी के बीच प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

- मालदा टाउन से आनंद विहार के बीच सप्ताह में दो दिन अप रूट पर चलने वाली ट्रेन 13429 तीन दिसंबर से 25 फरवरी के बीच प्रत्येक शनिवार व डाउन रूट पर चलने वाली ट्रेन 13430 मालदा टाउन चार दिसंबर से 25 फरवरी के बीच प्रत्येक रविवार को निरस्त रहेगी।
- बनारस से दिल्ली के बीच चलने वाली 15127 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो दिसंबर से 26 फरवरी के बीच सप्ताह में प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को निरस्त रहेगी। वहीं डाउन रूट पर चलने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस तीन दिसंबर से 27 फरवरी के बीच प्रत्येक सप्ताह में बुधवार, शुक्रवार व रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें