फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान के नि:शक्त बेटे ने नेशनल क्रासबो शूटिंग में झटका गोल्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले के बिलग्राम निवासी किसान के दिव्यांग बेटे ने एक बार फिर अपने आप को जिले का अर्जुन सिद्ध कर दिखाया। गाजियाबाद में हुई राष्ट्रीय क्रासबो शूटिंग प्रतियोगिता में उन्होंने दिल्ली व छत्तीसगढ़ को पछाड़कर गोल्ड हासिल किया।
विज्ञापन

हसनापुर गांव निवासी किसान सुशील कुमार के बेटे विशाल दिव्यांग हैं लेकिन लक्ष्य को पाने के लिए उन्होंने अपने आप को कभी कमजोर नहीं समझा। 23 व 24 फरवरी को गाजियाबाद के लीलावती स्कूल में हुई आठवीं राष्ट्रीय क्रासबो शूटिंग प्रतियोगिता में 18 मीटर ओपेन साइट में उन्होंने 100 में 91 अंक अर्जित कर प्रथम स्थान पाया। दूसरे नंबर पर दिल्ली के मंगेश पनवार व तीसरे पर छत्तीसगढ़ रहा। अध्यक्ष अनिल कौशिक व सचिव भागवत प्रसाद गुप्ता ने उन्हें नेशनल हाल आफ फेम एवार्ड से भी सम्मानित किया। उनकी उपलब्धि पर समस्त खेल प्रेमियों ने खुशी जाहिर की है।

2010 में हुए हादसे में गंवाया था हाथ
2010 में हुए हादसे में विशाल का हाथ कट जाने के बाद जैसे परिवार पर पहाड़ सा टूट पड़ा। पिता ने विशाल को कभी नहीं टूटने नहीं। उन्होंने दोनों हाथों वाले हुनरमंदों को पीछे छोड़ सिर्फ बायें हाथ की बदौलत जीवन की जंग शुरू कर दी। जीव विज्ञान से स्नातक विशाल ने साल 2014 में क्रासबो की बदौलत राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर जिले को स्वर्ण पदकों से लाद दिया। उन्होंने पैरा एथलीट में प्रवेश कर राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी अपने जिले का गौरव बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले को अब तक यह दिला चुके सौगात
- रोहतक (हरियाणा) में साल 2014 में तृतीय नेशनल रूरल गेम में तीसरा स्थान।
- साल 2014 में गाजियाबाद में हुई तृतीय क्रासबो शूटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान।
- साल 2015 में नई दिल्ली में चतुर्थ नेशनल रूरल गेम में प्रथम स्थान।
- साल 2015 में गाजियाबाद में हुई चतुर्थ क्रासबो शूटिंग चैंपियनशिप में प्रथम स्थान।
- साल 2015 में क्रासबो फेडरेशन कप हरदोई में प्रथम पुरस्कार।
- साल 2016 में मुंबई में नेशनल मार्शल आर्ट्स गेम में प्रथम पुरस्कार।
- चतुर्थ क्रासबो शूटिंग चैंपियनशिप 2016 में प्रथम।
- प्रथम आल इंडिया क्रासबो चैंपियनशिप 2016 गाजियाबाद में प्रथम स्थान।
- द्वितीय आल इंडिया क्रासबो चैंपियनशिप 2017 नोएडा में प्रथम स्थान।
- सातवीं क्रासबो शूटिंग चैंपियनशिप नोएडा में प्रथम स्थान।
- द्वितीय फेडरेशन कप नैनीताल 2018 में प्रथम पुरस्कार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें