अमर उजाला ब्यूरो
टड़ियावां।
अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसों में एक की मौत हो गई जबकि चार लोग घायल हो गए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। एक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। जबकि अन्य के सिर में गंभीर चोटें आईं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के गौरा डांडा गांव निवासी अखिलेश बाइक से अपनी ससुराल लखीमपुर के मैगलगंज जा रहा था। इसी थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव के मजरा पड़री निवासी गौतम (18) अपने साथी अनुज उर्फ भूरा के साथ बाइक से गोपामऊ की ओर से आ रहा था। हरदोई-गोपामऊ रोड पर मुरादपुर जंगल के पास दोनों बाइकें भिड़ गईं। सभी बाइक सवार घायल हो गए। एसआई अवधेश त्रिवेदी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेकर घायलों को सीएचसी टड़ियावां भेजा। यहां डॉक्टर ज्ञानेंद्र ने दोनों को हरदोई रेफर कर दिया। अखिलेश और गौतम के परिजन उन्हें निजी वाहनों से जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने गौतम को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के दौरान अनुज उछल कर दूर जा गिरा। इसके कारण पहले उसका पता नहीं चल पाया। कराहने की आवाज सुनकर कुछ राहगीरों ने उसे तलाश कर बाहर निकाला। पुलिस ने उसे भी जिला अस्पताल भेज दिया।
इंसेट
मिली जाती एंबुलेंस तो बच जाता गौतम
घायल गौतम को पुलिस ने बाइक से सीएचसी तक पहुंचाया। जबकि अखिलेश को पुलिस जीप से सीएचसी भेजा गया। दोनों को ही एंबुलेंस नहीं मिली। इसी तरह सीएचसी से दोनों को रेफर किया गया तो एंबुलेंस नहीं मिल पाई। अखिलेश के परिजन तो फौरन ही निजी वाहन की व्यवस्था कर चले गए, लेकिन गौतम के परिजन एक घंटे तक एंबुलेंस का इंतजार करते रहे। इसके बावजूद एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से उसे ले गए। गौतम की मां कमला देवी ने बताया कि गौतम दिल्ली में काम करता था। शनिवार सुबह ही घर आया था।
इनसेट-
पिकअप की टक्कर से दो बाइक सवार जख्मी
बिलग्राम (ब्यूरो)। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम एेंचामऊ के मजरा बसावन निवासी सुरेश (28) व मंगलू (22) शनिवार दोपहर बाइक से ध्ंासरी गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। कन्नौज तिराहे पर पेट्रोल पंप के पास सामने से आए तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घायलाें ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
इनसेट-
घायल की हालत गंभीर
टड़ियावां (ब्यूरो)। गांव टंडौर निवासी रजनेश (27) शुक्रवार देर शाम बाइक से गोपामऊ से घर वापस जा रहे थे। कस्बे से कुछ दूरी पर बाइक बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में रजनेश घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियोें के मुताबिक युवक ने हेलमेट नहीं लगा रखा था। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
- सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल
- हरदोई-गोपामऊ पर भिड़ीं दो बाइकें
- बिलग्राम में पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर
- कोई भी चालक हेलमेट नहीं लगाए ता