फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से युवक की मौत, नौ मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई।
बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी निवासी युवक की बुखार के चलते मौत हो गई। पिछले 24 घंटे में बुखार के नौ मरीज भर्ती किए गए हैं।
विज्ञापन

कुछ दिनों से लोग बुखार की चपेट में हैं। कभी बारिश के कारण मौसम ठंडा होने तो कभी उमस बढ़ने के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। शायद ही कोई दिन ऐसा जाता हो जब बुखार से पीड़ित होकर गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचने वालों को भर्ती न किया जाता हो। सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरी निवासी अनुज (18) पुत्र वीरेंद्र कुमार एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित था। परिजन उसका इलाज सांडी कस्बे के एक चिकित्सक से करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन अनुज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां आकस्मिक कक्ष में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने अनुज को मृत घोषित कर दिया। मां ऊषा बिलख-बिलख कर रोने लगी और फिर गश खाकर गिर पड़ी। अन्य परिजनों ने उसे संभाला। उधर, बुखार की दवा लेने अस्पताल पहुंचे सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के ग्राम धकिया निवासी लालू का पुत्र हिमांशु (8 ), शहर कोतवाली के नई बस्ती निवासी महेश (40), सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम तुर्तीपुर निवासी अशोक (5) पुत्र धर्म सिंह, हरपालपुर के मिरगावां गांव निवासी अभिषेक (4) पुत्र रामशंकर, कोतवाली देहात के पुराबहादुर निवासी श्रद्धा (15) पुत्री प्यारेलाल, ग्राम सेवा निवासी नीतिका (11) पुत्री पंकज, टड़ियावां के अहिरोरी निवासी अमित (5) पुत्र धर्मेद्र, लोनार थाना क्षेत्र के बिजकुला निवासी बबिता (19) पुत्री पातीराम, कोतवाली शहर के चंदीपुरवा निवासी अनुराधा (18) पुत्री रामासरे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




- बुखार से युवक की मौत, नौ मरीज भर्ती
- थम नहीं रहा बुखार का कहर



फोटो- 17 जिला अस्पताल में रोती बिलखती अनुज की मां ऊषा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें