फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्रांसफार्मर जलने से 100 घरों में अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंस
विज्ञापन

हरपालपुर। विकास खंड के अरवल ग्राम पंचायत के मजरा करनपुर गांव में आठ दिनों में दूसरी बार ट्रांसफार्मर जल गया। इससे 100 घरों की बिजली गुल है। इसकी वजह से उपभोक्ता परेशान है।
अरवल ग्राम पंचायत के मजरा करनपुर गांव निवासी रविंद्र पांडेय ने बताया कि उनके गांव में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग 10 दिन पूर्व जल गया था। जिसे 13 सितंबर को बदला गया था, मगर चौबीस घंटे बाद ही वह फिर से जल गया। इसकी सूचना पलिया विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता विपिन चौधरी को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मौके पर जाकर जांच की। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई ने ग्रामीणों से कहा कि अगर 63 केवीए के ट्रांसफार्मर की जरूरत है, तो 20 हजार रुपये दो, तभी ट्रांसफार्मर उपलब्ध हो पाएगा। इस संबंध में जेई विपिन चौधरी ने रुपये मांगने के आरोप को गलत बताया। उन्होंने कहा कि स्टोर से ट्रांसफार्मर मिलते ही बदलवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें