दिल्ली व वाराणसी जाने वाले यात्रियों को फायदा, 15 दिसंबर से 28 फरवरी तक सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है और रोडवेज की बसों में एयर कंडीशन का प्रयोग भी बंद हो चुका है। इससे एसी बसों के किराए में परिवहन निगम ने 10 प्रतिशत तक छूट दे दी। जिले से दिल्ली और वाराणसी जाने वाले यात्री 15 दिसंबर से एसी बसों में छूट का लाभ यात्री ले सकेंगे।
परिवहन निगम की ओर से गर्मी में यात्रियों को राहत देने के लिए एसी बसों को संचालन किया जाता है। एसी बसे गर्मी के लिए तो फायदेमंद हैं ही सामान्य बसों के सापेक्ष इनमें अधिक सुविधाएं भी होती हैं। जिस वजह से इन बसों का किराया सामान्य बसों से अधिक होता है। चूंकि अब सर्दी का मौसम शुरू हो गया है और अब तो कड़ाके की ठंड का मौसम आ गया है, तो अब रोडवेज बसों में एसी भी बंद कर दिया।
स्थानीय स्टेशन से 24 एसी बसों का संचालन हो रहा है। इनमें 20 विभागीय व चार अनुबंधित बसें शामिल हैं। स्थानीय स्टेशन से एसी बसों का संचालन बनारस व दिल्ली मार्ग पर किया जा रहा है। दिल्ली जाने वाली एसी बस वाया बरेली और वाराणसी की बसें वाया लखनऊ होकर जाती हैं। 15 दिसंबर से 28 फरवरी तक एसी बसों में 10 प्रतिशत कम किराया देना पड़ेगा।
रूट किराया पहले और अब
हरदोई से बनारस- 948 रुपये-853.20 रुपये
हरदोई से लखनऊ- 234 रुपये- 210.60 रुपये
हरदोई से दिल्ली- 915 रुपये- 823.30 रुपये
हरदोई से बरेली- 330 रुपये- 297 रुपये
वर्जन
बसों में एसी नहीं चलेगा
सर्दी की वजह से बसों में एसी नहीं चलेगा, इससे 10 प्रतिशत किराया कम कर दिया गया, लेकिन बसों में अन्य सुविधाएं पूर्व की भांति मिलती रहेंगी। भुवनेश्वर कुमार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, हरदोई परिक्षेत्र रोडवेज