फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: निकाह कराने वाले काजी समेत चार गिरफ्तार

Mon, 09 Dec 2024 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हसन से हेमंत बने युवक ने किशोरी का धर्मांतरण कर किया था निकाह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद (हरदोई)। एक गांव में किशोरी का धर्मांतरण कर निकाह कराने वाले काजी सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि 25 नवंबर को हसन से हेमंत बने युवक ने दिल्ली से दूसरे संप्रदाय की किशोरी को लाकर धर्मांतरण कराकर 27 नवंबर को निकाह किया था।
बताया कि इसी मामले में पुलिस ने हरदोई रोड पर दरियापुर मोड़ के पास से शाहजहांपुर के थाना मीरानपुर कटरा के पिपरी गांव निवासी काजी तैयब गनी, जलालाबाद कस्बे के गौसनगर निवासी गवाह शाहरुख मंसूरी, थाना सांडी के आदमपुर गांव निवासी गवाह अनीस, शाहाबाद के दरियापुर विक्कू निवासी और निकाह के वकील शकूर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि हेमंत बने हसन को पहले ही भेजा जा चुका है। मामले की रिपोर्ट केसरिया हिंदू वाहिनी के पवन रस्तोगी ने दर्ज कराई है। किशोरी को अभिभावकों को पहले ही सिपुर्द किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें