फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सगे भाइयों समेत नौ और मिले कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिले में शनिवार को 10 और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी प्रवासी हैं और इनमें दो सगे भाई भी शामिल हैं। इसके साथ ही कुल संक्रमित 107 हो गए हैं। इनमें एक्टिव केस 71 हैं। जबकि 36 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लखनऊ मेडिकल कालेज से आई जांच रिपोर्ट में संक्रमित मिले सभी लोग अलग-अलग सेंटर में क्वारंटीन हैं। इनमें अहिरोरी ब्लाक के ग्राम शुक्लापुर सिमरौली निवासी युवक (25) शामिल हैं। युवक दिल्ली के खिचड़ीपुर इलाके में लोहे की दुकान पर कार्य करता था। उसके साथ गांव के 10 लोग 30 मई को दिल्ली से ट्रेन से निकले थे। 31 मई को ट्रेन लखनऊ पहुंची और फिर रोडवेज बस से हरदोई आने पर इन सभी को लखनऊ रोड स्थित सीएसएन डिग्री कालेज में क्वारंटीन किया गया था। उसके साथ आए गांव निवासी एक व्यक्ति के दो पुत्र (नौ वर्ष और 11 वर्ष) भी पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा बिलग्राम ब्लाक के ग्राम बसहर निवासी युवक अपनी 20 वर्षीय पत्नी के साथ दिल्ली में मजदूरी करता था। दो जून को ट्रेन से कानपुर पहुंचने के बाद आधी रात बिलग्राम पहुंचा और वहीं डिग्री कालेज में दोनों को क्वारंटीन किया गया था। युवक की पत्नी संक्रमित मिली है। इसके अलावा कछौना ब्लाक के ग्राम खजोहना के दो युवक भी संक्रमित मिले हैं। दोनों महाराष्ट्र के ठाणे में जरदोजी का काम करते थे। ट्रेन से बनारस और फिर रोडवेज बस से हरदोई आने पर कछौना के जानकी प्रसाद इंटर कालेज में क्वारंटीन किए गए थे। बेहंदर ब्लाक के ग्राम पिजरनावा निवासी किशोर (15) और युवक (19) को भी पॉजिटिव मिले हैं। ये दोनों 22 मई को गांव के 40 लोगों के साथ मुंबई के खार इलाके से लौटे थे और तब से दिव्यानंद डिग्री कालेज में क्वारंटीन थे। ये सभी ट्रक और बस से संडीला पहुंचे थे। ये लोग मुंबई के खार इलाके में प्रेस करते थे।
बावन ब्लाक के ऐजा निवासी युवक संक्रमित मिला है। वह पत्नी और एक बच्चे के साथ दिल्ली में रहता था। वहां सीलमपुर इलाके में सिर्लाई करता था। 31 मई को श्रमिक स्पेशल ट्रेन और रोडवेज बस से हरदोई पहुंचा था और बिलग्राम चुंगी के निकट स्थित कृषि महाविद्यालय में परिवार सहित क्वारंटीन किया गया था। उसकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन

वहीं अहिरोरी विकास खंड के ग्राम उम्मरपुर निवासी युवक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ दिल्ली के भजनपुरा इलाके में रहकर बैग बनाने की फैक्टरी में काम करता था। 31 मई को वह परिवार के साथ दिल्ली से ट्रेन से लखनऊ और फिर लखनऊ से रोडवेज बस से हरदोई आया था। परिवार सहित उसे राजकीय कृषि महाविद्यालय में क्वारंटीन कर दिया गया था। शनिवार शाम आई रिपोर्ट में युवक की पत्नी पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें