फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द ही बनकर तैयार होगा मर्यादा पुरुषोत्तम का मंदिर: भोलेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। विश्व हिंदू परिषद के अवध क्षेत्र प्रमुख भोलेंद्र की अध्यक्षता में शनिवार को नगर के आशा राम इंटर कॉलेज में विहिप व बजरंग दल की बैठक हुई। इसमें क्षेत्र प्रमुख ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का भव्य मंदिर विहिप के मॉडल पर बनाया जा रहा है। मंदिर 2024 तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

क्षेत्र प्रमुख भोलेंद्र ने कहा कि भगवान राम की जन्म स्थली अयोध्या में उनका मंदिर निर्धारित मॉडल के अनुसार ही तैयार किया जाएगा। सभी लोग मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के बताए मार्ग का अनुसरण करें और एकता व सूझबूझ के साथ चलें। कहा कि समाज बिखरा हुआ है, सभी का दायित्व है कि वह हिंदू समाज को एकजुट करें। विहिप के सांडी प्रखंड अध्यक्ष पंडित नीरज त्रिवेदी ने कहा कि हिंदू व हिंदुत्व का भाव सर्वोपरि है। इस मौके पर प्रांतीय उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह, जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित, जिला संगठन मंत्री विमल मिश्रा, रिटायर्ड सूबेदार मेजर राजेंद्र सिंह, मनीष कश्यप, प्रदीप दीक्षित, उपदेश द्विवेदी, सावन सैनी व नवनीत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें