फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: चाचा से झगड़े में शराबी ने छत से किया पथराव, पड़ोसी की मौत

Sat, 05 Oct 2024 10:50 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में चाचा भतीजे के बीच हुए विवाद में पथराव के दौरान एक व्यक्ति विपिन शर्मा (46) की सिर में पत्थर लगने से मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


गांव कनिया कल्याणपुर निवासी परमेंद्र ने बताया कि उसका तहेरा भाई विपिन शर्मा (42) गांव शाहपुर जट्ट में रहते थे। अपने बड़े भाई कपिल शर्मा के साथ प्रोपर्टी का काम करते थे। शुक्रवार की रात लगभग सवा आठ बजे विपिन शर्मा के पड़ोसी बबलू का अपने चाचा दयाचंद से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस दौरान आरोपी बब्लू शराब के नशे में भाग कर अपनी छत पर चढ़ गया था, जबकि दयाचंद नीचे गली में ही खड़ा था।

इसी बीच आरोपी ने छत से दयाचंद पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। शोर सुनकर वह और विपिन शर्मा घर से बाहर निकलकर झगड़ा देखने लगे। इस दौरान एक पत्थर विपिन शर्मा के सिर पर आकर लगा और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिरकर बेहोश हो गए। परिजनों ने घायल विपिन को अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार की तड़के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच की। इसके बाद आरोपी फरार हो गया। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर आरोपी बबलू के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

चचेरे भाई परमेंद्र ने बताया कि मृतक विपिन शर्मा के पिता ओमप्रकाश यूपी पुलिस में दरोगा से सेवानिवृत्त थे। मृतक की माता संतोष देवी, पत्नी रजनी व पुत्र प्रशांत के साथ-साथ बड़े भाई कपिल शर्मा का रो रोकर बुरा हाल था। बताया जा रहा है कि आरोपी और मृतक परिवारों के बीच काफी मेलजोल और आना जाना था, लेकिन आरोपी बबलू की नासमझी के कारण विपिन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें