फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पुरानी रंजिश में युवक को जमकर पीटा, गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धौलाना। थाना क्षेत्र के गांव ककराना में पुरानी रंजिश में कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर युवक को लहुलुहान कर दिया। घायल युवक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मां पुत्र समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव निवासी खेमचंद उर्फ खीमा ने बताया कि उसका परिवार गांव के बाहरी हिस्से में रहता है। उसका पुत्र अमन घर से सामान लेने गांव स्थित परचून की दुकान पर गया था। इस दौरान पवन ने अपने घर के सामने अपनी पत्नी व पुत्र के साथ मिलकर उसके पुत्र को पकड़ लिया और जमकर पीटा। मारपीट में उसका पुत्र लहुलुहान हो गया। झगड़े का शोर सुनकर आसपास के लोग यहां एकत्र हो गए और उसके पुत्र को आरोपियों से बचाया। थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि पीडि़त पक्ष की तहरीर पर तीन नामजद व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें