फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण से शहर जाम

Mon, 18 Apr 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिलखुवा
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण के चलते लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एलिवेटिड कॉरिडोर के निर्माण के चलते रविवार दोपहर नेशनल हाईवे पर भीषण जाम लग गया। इस दौरान करीब एक घंटे तक वाहन फंसे रहे। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

इन दिनों पिलखुवा में एलिवेटिड कॉरिडोर का निर्माण चल रहा है। यहां रोजाना जाम लगता है।

रविवार दोपहर एक बजे एक बार फिर जाम लग गया। वाहनों की लंबी कतार लग गई। जल्दी जाम से निकलने के चक्कर में कई लोगों की आपस में कहासुनी तक हुई।  कोतवाली पुलिस पहुंची और कड़ी मशक्कत कर जाम को खुलवाया। करीब दो बजे तक जाम लगा रहा।

स्याना रेलवे फाटक पर दिनभर लगा जाम
गढ़-स्याना रोड के रेलवे फाटक पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रही। गर्मी में वाहन चालकों और यात्रियों को भारी दिक्कत हुई। स्याना चौपला के फ्लाई ओवर और पुराने दिल्ली रोड पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण अधर में है। वाहनों के दबाव के चलते स्याना फाटक पर आए दिन जाम लगता है। फाटक से 24 घंटे में 80 से भी अधिक ट्रेनें निकलती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें