फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं क्रय केंद्र शुरू, किसानों का इंतजार

Sat, 01 Apr 2017 10:04 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गेहूं क्रय केंद्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गेहूं खरीद के लिए जिले में 26 केंद्र तैयार हो गए हैं। हालांकि पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई। केन्द्र पर आने वाले किसानों को दिक्कत न हो इसके लिए बैठने, पीने के पानी की व्यवस्था की गई है। किसान को गेहूं उतारने और चढ़ाने के लिए कोई भुगतान नहीं करना होगा।
विज्ञापन


किसानों की गेहूं की फसल खेतों में तैयार खड़ी है। हालांकि अभी कटाई में तेजी नहीं आई है, लेकिन अफसरों ने गेहूं खरीद के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिले में गेहूं खरीद के लिए 26 क्रय केंद्र खोले गए हैं।

केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी तरह की दिक्कत न हो, इसका पूरा ध्यान रखा गया है। किसानों के बैठने और पीने के पानी की प्रत्येक केन्द्र पर व्यवस्था की गई है। धूप में पशु परेशान न हो इसके लिए उनके छाए में बांधने की व्यवस्था के साथ पशुओं के लिए पानी की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


केन्द्र पर आने वाले किसानों को गेहूं को उतारने व चढ़ाने का किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। साथ ही किसानों को जल्द से जल्द भुगतान हो सके,

इसकी भी केंद्र पर ही व्यवस्था की गई है। जिला विपणन अधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि सभी 26 केंद्र खरीद के लिए तैयार हैं। पहले दिन कोई खरीद नहीं हुई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें