फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अघोषित कटौती पर भड़के उद्यमी, एसडीओ को घेरा

Wed, 21 Sep 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
एसडीओ को घेरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली की अंधाधुंध कटौती से गुस्साए उद्यमियों ने बुधवार को टाऊन हॉल बिजलीघर परिसर में प्रदर्शन किया। अधिशासी अभियंता के मौजूद नहीं रहने पर उद्यमियों ने एसडीओ का घेराव किया। हालांकि, राहत का आश्वासन मिलने पर उद्यमी लौट गए।
विज्ञापन


इस संबंध में एसई और ईई ने निगम के डायरेक्टर टेक्निकल को अवगत करा दिया है। सूबे के मुख्यमंत्री अक्तूबर माह से शहर, देहात को निर्बाध बिजली आपूर्ति देने का दावा कर रहे हैं लेकिन लखनऊ कंट्रोल रूम से हो रही सात घंटे तक की अघोषित कटौती से लोगों का सब्र टूट रहा है।

उद्यमियों को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसके विरोध में सोमवार को आईआईए के मंडलीय (प्रसार) चेयरमैन और हापुड़ स्मॉल स्केल के अध्यक्ष समेत दर्जनों उद्यमियों ने टाऊन हॉल बिजलीघर परिसर में प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


अधिशासी अभियंता के मौके पर नहीं मिलने पर उद्यमियों में आक्रोश फैल गया। उन्होंने एसडीओ प्रथम का घेराव कर हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि एसडीओ ने आश्वासन दिया तो उद्यमी शांत हो गए।

उद्यमियों के हंगामे की सूचना पर अधीक्षण अभियंता भूदेव प्रसाद और अधिशासी अभियंता पीके गौतम ने निगम के डायरेक्टर टेक्निकल को मामले से अवगत कराया। साथ ही अघोषित कटौती को खत्म करने का आग्रह किया। वहीं, उद्यमियों ने जल्द राहत नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

प्रदर्शन करने वालों में अमन गुप्ता, विजय अग्रवाल, लोकेश सिंहल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, शरद, नितिन आजाद, संजीव गर्ग, अंकुर मित्तल, संदीप गोयल, रमन गोयल, पियूष गर्ग, शाहिद, अभिषेक मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें