फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-गाजियाबाद का सफर तीन रुपये हुआ महंगा

Mon, 04 Apr 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हापुड़
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
हापुड़ डिपो की बसों से गाजियाबाद-दिल्ली का सफर करने वालों को अब अधिक जेब ढीली करनी होगी। डासना टोल पर टैक्स बढ़ने की वजह से डिपो के अफसरों ने बस का किराया तीन रुपये बढ़ा दिया है। यह किराया परिवहन निगम की बसों में लागू हो चुका है।
विज्ञापन


हापुड़ डिपो से दिल्ली मार्ग पर 32 बसों का संचालन होता है। इन बसों से रोजाना हजारों यात्री सफर करते हैं। अब से पूर्व गाजियाबाद तक सफर करने वाले यात्रियों को 30 रुपये, मोहननगर के 35 रुपये औ दिल्ली तक के 58 रुपये किराया देना पड़ता था, लेकिन इन दिनों बसों पर डासना टोल टैक्स 100 रुपये से बढ़ाकर 190 रुपये कर दिया गया है।

तब बस का किराया प्रति यात्री तीन रुपये बढ़ा दिया गया है। अब यात्रियों को गाजियाबाद तक 33 रुपये, मोहननगर तक के 38 और दिल्ली तक का सफर करने पर 61 रुपये किराया अदा करना होगा।
विज्ञापन


डिपो की बसों में अचानक तीन रुपये किराया बढ़ने से यात्री बेहद परेशान हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक धीरज सिंह पवार का कहना है कि टोल टैक्स बढ़ने से निगम को नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें