फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बसपा जिलाध्यक्ष से टोलकर्मी ने की अभद्रता

Tue, 20 Feb 2024 10:32 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। सोमवार देर रात छिजारसी टोल प्लाजा पर एक कर्मचारी ने बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम के साथ अभद्रता एवं गाली-गलौच कर दी। जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर टोलकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. एके कर्दम ने बताया कि सोमवार की देररात वह कार द्वारा हापुड़ से मसूरी जा रहे थे। छिजारसी टोल प्लाजा पर लेन संख्या नौ पर उन्होंने अपना परिचय दिया। आरोप है कि वहां खड़े टोलकर्मी ने गाली-गलौज करते अभद्रता करनी शुरू कर दी। आरोप है कि टोलकर्मी ने जिलाध्यक्ष से जाति सूचक शब्दों को भी प्रयोग किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि घटना के समय टोल कर्मी शराब के नशे में था। जिसके उपरांत वह चले गए। मंगलवार को जिलाध्यक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपी टोलकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

छिजारसी टोल प्लाजा प्रबंधक बेनी सिंह राघव का कहना है कि कार पर फास्टैग नहीं लगा था। टोलकर्मी ने शुल्क मांगा था। इस बात को लेकर बसपा जिलाध्यक्ष और टोलकर्मी के बीच कहासुनी हो गई। दोनों में समझौता कराने के लिए वार्ता की जा रही है। एसएचओ अखिलेश कुमार त्रिपाठी का कहना है कि जिलाध्यक्ष की तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है, जांचोपरांत साक्ष्यों के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें