फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकत में पुलिस: ट्विटर पर सीएम योगी को बम से उड़ाने की धमकी, लेडी डॉन ने लिखा- ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो...

Sun, 06 Feb 2022 08:57 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़

सार

चुनाव के दौरान किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है कि ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है। भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर आरडीएक्स से हमला होगा। अपनी टीम लगाओ, दिल्ली मत देखो। योगी मारा जाएगा।
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लेडी डॉन नाम के एक ट्वीटर एकाउंट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत मुख्य भाजपा नेताओं की गाड़ियों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बड़ी बात है कि ट्वीट करने के बाद हापुड़ पुलिस को टैग किया गया है। ट्विटर एकाउंट से मेरठ और लखनऊ में बम धमाके करने की धमकी भी दी है। ट्वीट के बाद सर्विलांस टीम मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान किए गए इस ट्वीट में लिखा गया है कि ओवैसी तो मोहरा है, असली निशाना तो योगी आदित्यनाथ है। भाजपा नेताओं की गाड़ियों पर आरडीएक्स से हमला होगा। अपनी टीम लगाओ, दिल्ली मत देखो। योगी मारा जाएगा। लखनऊ रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बम लगाने और मेरठ में 10 जगह बम धमाके करने की धमकी भी दी गई है। 

हापुड़ पुलिस इस ट्वीट की जांच की तैयारी कर रही थी, तभी कुछ देर बाद एक और ट्वीट किया गया। जिसमें भीम सेना की अध्यक्ष सीमा सिंह, योगी आदित्यनाथ को मानव बम बनकर उड़ाने की बात कही। इतना ही नहीं पाकिस्तान से आए मुजाहिदों के बारे में भी विवादित टिप्पणी की गई है। ट्वीट के बाद इन्हें डिलीट कर दिया गया। पुलिस इस घटना को शरारती तत्वों की हरकत मान रही है, हालांकि गंभीरता से इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें