फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी ऑफिस पर किन्नरों ने किया हंगामा

Tue, 10 Jan 2017 08:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
किन्नरों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
16 दिन पूर्व धौलाना थाना क्षेत्र के खिचरा गांव में किन्नर पर हुए हमले के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को किन्नरों ने एसपी कार्यालय पर हंगामा किया।
विज्ञापन


एसपी द्वारा आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी के आश्वासन पर किन्नर शांत हुए। 25 दिसंबर को खिचरा गांव में जाहिद उर्फ सोनिया पर चार लोगों ने हमला कर दिया था। गोली लगने से जाहिद उर्फ सोनिया घायल हो गई थी। उसके भाई रिफाकत ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि, 16 दिन बीतने के बाद भी तीन आरोपी भी भागे हुए हैं। मंगलवार को कुछ किन्नर एकत्र होकर एसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे।
विज्ञापन


किन्नरों का आरोप है कि आरोपियों ने घायल किन्नर के परिजनों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराई है, जो गलत है। उन्होंने मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की। साथ ही तीनों आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

वहीं, एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी निर्दोष के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी।  इस दौरान शिवानी, काशी, लैला व रेनू सहित अन्य किन्नर मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें