फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर धारा 144 लागू रहेगी : डीएम

Fri, 29 Jan 2016 08:52 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
2 फरवरी को जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा संपन्न होगी। परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए डीएम ने शुक्रवार को प्रशासनिक अफसरों की बैठक ली।
विज्ञापन


डीएम अनिल ढींगरा ने बताया कि 8 परीक्षा केंद्रों पर 8 पर्यवेक्षक डीएम द्वारा नामित हैं तथा 8 पर्यवेक्षक केंद्र द्वारा नामित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इन 8 परीक्षा केंद्रों को तीन सेक्टरों में विभक्त किया गया है। 

उन्होंने पर्यवेक्षकों को निर्देश दिये कि वह परीक्षा से एक दिन पूर्व परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केन्द्रों पर सभी व्यवस्था पर्याप्त हैं या नहीं। डीएम ने बताया कि दो से तीन केन्द्रों पर उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर धारा 144 लागू रहेगी। परीक्षा कक्ष साफ सुथरा होना चाहिये।
विज्ञापन


परीक्षार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर 30 मिनट पूर्व ही प्रवेश कराया जाएगा, बिना प्रवेश-पत्र किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। महिला परीक्षार्थियों की जांच महिला अध्यापिकाओं द्वारा ही की जाएगी।

परीक्षार्थी परीक्षा सामाप्ति से पूर्व परीक्षा छोड़ कर नही जाएगा। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल और कैलकुलेटर वैध नहीं होगा। दृष्टिबाधित  और शारीरिक रूप से अशक्त अभ्यर्थी को श्रुत लेखक की सुविधा दी जा सकती है पर वह अधिक पढ़ा लिखा न हो। परीक्षा केंद्र पर परीक्षा आरंभ होने से एक घंटे पहले उत्तर पुस्तिका के बंडल खोले जाएंगे। परीक्षार्थी द्वारा ओएमआर शीट पर सफेदा लगाने पर शीट निरस्त समझी जाएगी।

 बैठक में एडीएम हरीश चंद्र, एसडीएम शमशाद हुसैन, तहसीलदार दीपक कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक ज्योति प्रसाद, परियोजना निदेशक, जिला विकास अधिकारी मदन प्रकाश, रोजगार सहायता अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी  व कालेजों के प्रधानाचार्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें