फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: बूंदाबांदी से गिरा तापमान, आज फिर बरसेंगे बादल

Tue, 20 Feb 2024 10:38 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सोमवार देर रात हुई बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया, जिससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को भी दिनभर आसमान में कभी धूप तो कभी बादल का खेल चलता रहा। हालांकि, बारिश गेंहू की फसल के लिए वरदान साबित हुई। बुधवार को भी बारिश का अनुमान है। इस सप्ताह मौसम के बदलते मिजाज से तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


बीते कई दिनों से धूप खिलने से दिन में सर्दी का असर खत्म हो गया था। सुबह और शाम की सर्दी का प्रभाव था। लेकिन पिछले दो दिनों से चल रही तेज हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया। सोमवार रात आसमान में बादल छाने के बाद शहर व देहात क्षेत्र में बूंदाबांदी भी हुई। जिससे मौसम ठंडा हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।

मंगलवार सुबह हल्की धूप खिली, लेकिन बादलों से ज्यादा असर नहीं दिखा। अधिकतम तापमान 26 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को आसमान में घने बादल छा जाने से अंधेरा छा गया। मौसम डॉ अशोक कुमार का कहना है कि बुधवार को भी बादल छाने के साथ ही गरज चमक और बारिश होने की संभावना है। इसके बाद भी मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा साथ ही तापमान में बदलाव होने का अनुमान है।
विज्ञापन


गेहूं और गन्ने की फसल को लाभ

फिलहाल मौसम में बदलाव का गेहूं और गन्ना किसानों को लाभ है। हल्की बारिश से दूसरे किसानों को लाभ होगा। लेकिन बारिश अधिक होती है या किसी कारण से ओलावृष्टि होती है तो इसका किसानों को नुकसान होगा। खासकर सरसों और सब्जी की फसलों को खासा नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें