फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर खराब होने से थमी हाईवे की रफ्तार

Sun, 16 Oct 2016 09:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एनएच-24 पर टीचर्स कालोनी के पास रविवार सुबह करीब 10 बजे एक टैंकर खराब होने के चलते जाम लग गया। इस दौरान हाईवे पर जाम में फंसे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खराब टैंकर को हाईवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया।
विज्ञापन

 
रविवार सुबह 10 बजे हापुड़ से दिल्ली की तरफ एक टैंकर जा रहा था। इस दौरान नेशनल हाईवे पर टीचर्स कालोनी के बाहर टैंकर खराब हो गया। इस दौरान देखते ही देखते हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में फंसे वाहन चालकों और रहागीरों को परेेशानी का सामना करना पड़ा।

जाम की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और खराब टैंकर को सड़क से हटवाया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर करीब 11 बजे जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। कोतवाल विजय बहादुर सिंह ने बताया कि जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें