फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं पर फूटा स्टूडेंट्स का आक्रोश

Sat, 15 Oct 2016 09:05 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
फूटा स्टूडेंट्स का आक्रोश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कॉलेज में बाहरी छात्रों के आवागमन, कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और मोबाइल फोन से बैन हटाने की मांग को लेकर एसएसवी पीजी के छात्रों ने शनिवार को जमकर हंगामा किया। नियंता मंडल की सदस्य के आश्वासन पर स्टूडेंट्स शांत हुए।
विज्ञापन


प्राचार्या कक्ष में हंगामे के दौरान छात्रनेता सनी त्यागी ने कहा कि कॉलेज में बाहरी छात्रों का आवागमन बंद नहीं हो रहा है। इससे नए स्टूडेंट्स को परेशानी हो रही है, वहीं कॉलेज का माहौल भी बिगड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बावजूद इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

साथ ही कॉलेज में मोबाइल फोन बैन होने के कारण दूर-दराज से आने वाले स्टूडेंट्स के अभिभावकों को काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने प्राचार्या से ऐसे छात्रों के फोन लाने पर लगे बैन को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन


छात्र नेता मुजीबुर्रहमान ने कहा कि कॉलेज में संचालित कैंटीन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता बेहद खराब है। साथ ही स्टूडेंट्स को मनमाने दामों पर इनकी बिक्री की जा रही है। इतना ही नहीं कक्षाओं में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है।

इससे स्टूडेंट्स को गंदगी के बीच पढ़ाई करनी पढ़ रही है। नियंता मंडल की सदस्य डॉ. वंदना वशिष्ठ के आश्वासन पर छात्र शांत हुए।
प्रदर्शन करने वालों में सुल्तान खान,

अफरोज खान, यशु शर्मा, सुबोध कुमार, संदीप कुमार, शेखर त्यागी, वरुण त्यागी, सुधीर कौशिक आदि रहे। इस संबंध में प्राचार्या डॉ. शशि वशिष्ठ ने कहा कि कॉलेज में साफ-सफाई व अन्य समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करा दिया जाएगा। मोबाइल फोन पर बैन जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें