फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन निकलते ही शहर की सड़कें हुई जाम

Sun, 13 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पुलिस को जाम खुलवाने में करनी पड़ी मशक्कत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यातायात माह में भी शहर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था नही सुधर सकी है। कभी त्यौहार के चलते जाम तो कभी शादियों के सीजन में लगने वाले जाम से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन


रविवार को गुरु पर्व को लेकर निकाली गई नगर कीर्तन के बाद प्रमुख चौपलों पर जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने कड़ी मशक्कत के जाम खुलवाया। रविवार की सुबह मेरठ रोड से गुरु पर्व पर एक प्रभात फेरी निकाली गई।

प्रभात फेरी के बाद नगर के प्रमुख चौपलों पर जाम लग गया।  शहर के तहसील चौपला पर एकाएक वाहनों का दबाव बढ़ गया। जिससे कुछ ही देर में वाहनों की लंबी कतारें लग गई।
विज्ञापन


तहसील चौराहे को जोड़ने वाले बुलंदशहर रोड, कचहरी रोड, मेरठ तिराहा और गढ़ दिल्ली रोड भी जाम लग गया। जाम में फंसे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम लगने से लोगों का पैदल चलना भी दूभर हो गया था।

लगभग तीन घंटे तक तो शहर में स्थिति ऐसी हो गई थी कि हर चौराहे पर वाहनों के हार्न का शोर मचा हुआ था। जिसके बाद यातायात पुलिस कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


यातायात प्रभारी योगेंद्र मलिक का कहना है कि प्रभातफेरी निकलने के बाद वाहनों के दबाव बढ़ने से जाम लग गया था। इसको कुछ देर बाद खुलवा दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें