फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष बूथ दिवस पर अफसरों ने जांचे बूथ

Sun, 13 Nov 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
Election - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अंतिम विशेष बूथ दिवस पर नई वोट बढ़वाने के लिए रविवार को अफसरों ने खासी मशक्कत की। सुबह से ही अधिकारियों द्वारा बूथों का निरीक्षण शुरू हो गया।
विज्ञापन


हालांकि बैंकों में भीड़ के कारण अफसरों को अंतिम बूथ दिवस पर वह स्थिति देखने को नहीं मिली जिसकी उम्मीद की जा रही थी। केंद्र सरकार द्वारा पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बंद करने का असर रविवार को निर्वाचन आयोग द्वारा

मतदाता पहचान पत्र बनवाने के लिए विशेष बूथ दिवस के आयोजन पर देखने को मिला। सुबह के समय बीएलओ बूथ सूने रहे। दोपहर बाद अधिकारियों की सक्रियता से वोट बनायी जा सकी। रविवार को 1108 नई वोट बनायी गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा 80 नाम काटे गए व 21 नामों में संशोधन कराया गया। अंतिम बूथ दिवस होने के कारण अधिकारियों में खासी सक्रियता दिखायी दी।

एसडीएम मीनू राणा सहित अधिकतर अधिकारी सुबह से ही बूथों का निरीक्षण करने के लिए निकल गये। अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें