फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक से हुई थी टक्कर: गमगीन माहौल में हुआ सात लोगों का अंतिम संस्कार, बालाजी से दर्शन कर घर लौट रहा था परिवार

Mon, 15 Apr 2024 10:24 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, ब्रजघाट

सार

रविवार की दोपहर को सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के निकट पुल पर कार की ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में कार सवार दो बच्चियों समेत सभी सात लोग जिंदा जल गए थे। 
विज्ञापन
राजस्थान के सीकर में ट्रक से टक्कर होने के बाद दो बच्चे समेत सात की हुई थी मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान के सीकर में रुई से भरे ट्रक में टक्कर होने से कार सवार मेरठ निवासी दंपती समेत सात लोगों की मौत हो गई थी। मृतको में दंपती की दो बेटियां, मां और मौसी एंव मौसेरा भाई शामिल हैं। पोस्टमार्टम के बाद सभी के शव राजस्थान से सीधे ब्रजघाट श्मशान घाट पहुंचे। जहां दो बच्चों को जल प्रवाह करने के उपरांत शेष पांच मृतको का अंतिम संस्कार किया गया। मृतकों के शवों को देखकर परिजनों की चीख निकल गई। गंगा किनारे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना रहा। 

विज्ञापन

मेरठ कैंट के पूर्व विधायक सत्यप्रकाश अग्रवाल के साले के बेटे हार्दिक अपनी माता मंजू, पत्नी स्वाति और दो बेटियों सिदीक्षा, नीतिशा और मौसी नीलम, उनके बेटे आशुतोष निवासी ब्रह्मपुरी शारदा रोड स्थित शिव शंकरपुरी कॉलोनी के साथ राजस्थान के सालासर बालाजी से दर्शन कर घर लौट रहे थे। 

रविवार की दोपहर को सीकर जिले के फतेहपुर शेखावाटी में आशीर्वाद चौराहे के निकट पुल पर कार की ट्रक से टक्कर हो गई। घटना में कार सवार दो बच्चियों समेत सभी सात लोग जिंदा जल गए। परिजन मृतको के शवों को लेने राजस्थान पहुंचे। 
 
विज्ञापन

सोमवार दोपहर के बाद परिजनों को शव दिए गए। शाम करीब पौने आठ बजे सभी शव ब्रजघाट गंगा नगरी पहुंचे, तो उनकी एक झलक पाने के लिए परिजनों और रिश्तेदारों का जमावड़ा लग गया। आग की लपटों में करीब 70 प्रतिशत जले शवों को देखकर सभी की चींख निकल गई। करीब दस मिनट अंतिम दर्शन के बाद बच्चियों के शवों का गंगा की जलधारा में जल प्रवाह किया गया। वही शेष मृतकों का एक साथ पांच चिता जलाकर अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें