टेलर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लगी
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली क्षेत्र स्थित आदर्श नगर कालोनी में रविवार की रात टेलर की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे आसपास के मकानों में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया।
तब तक दुकान में रखे कपड़े व अन्य सामान समेत दो लाख का माल राख हो चुका था। गांव ट्याला निवासी आदेश की आदर्श नगर कालोनी में टेलर की दुकान है। रविवार की रात वह रोजाना की तरह दुकान बंदकर घर चला गया।
रात तकरीबन 10 बजे पड़ोसियों ने दुकान में आग लगने की सूचना मिली। वह परिजनों समेत दुकान पर पहुंचा, तब तक फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया था। दुकानदार ने बताया कि आग लगने से उसका करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
वहीं, मुख्य अग्निशमन अधिकारी का कहना है कि शार्ट सर्किट से दुकान में आग लगी है। उनकी टीम ने समय रहते काबू कर लिया।