फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: महिला के अश्लील फोटो बनाकर पति को भेजे

Wed, 01 May 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला निवासी महिला ने युवक और उसके भाई पर फोटो वायरल करने व पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसने गैर जाति के युवक से परिवार की रजामंदी से शादी की थी। जिसे लेकर गांव का ही रहने वाला युवक उससे रंजिश मानने लगा। अब युवक ने सोशल मीडिया से उसके फोटो ले लिए, जिन्हें अश्लील बनाकर उसके पति के फोन पर भेज दिए। इतना ही नहीं आरोपी बार-बार उसके मोबाइल पर वीडियो कॉल कर अश्लील हरकत करता है, जिसका विरोध करने पर उसे धमकी भी देता है। इतना ही नहीं आरोपी ने उसके पति को जान से मारने की धमकी भी दी। इस प्रकरण में आरोपी का भाई भी उसकी मदद कर रहा है। सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें