फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: पिंक बूथ पर भी कम रहा महिलाओं का मतदान

Wed, 01 May 2024 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। महिला मतदाताओं का मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बनाए गए पिंक बूथ भी काम नहीं आए। इन बूथों पर पुरुषों के मुकाबले महिलाओं का मत प्रतिशत पांच से आठ फीसदी तक कम रहा। हापुड़ में तीन बूथ शहर के पॉश इलाकों में बनाए गए थे।
विज्ञापन


जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक बूथ बनाया गया था। इनको बनाने का उद्देश्य यह होता है कि यहां पर अधिक से अधिक मतदान हो सके। साथ ही मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए सेल्फी प्वाइंट, रंग-बिरंगे गुब्बारे लगाना, पिंक रंग का टेंट आदि भी बनाए जाते हैं। इस बार हापुड़ में 397, गढ़मुक्तेश्वर में 370 और धौलाना में 414 बूथों पर मतदान हुआ था। इसमें हापुड़ में महिलाओं ने 176378 में से 101766 मत डाले, जो 57.70 प्रतिशत रहा। गढ़मुक्तेश्वर में महिलाओं ने 163330 में से 114889 मत डाले, जो 58.11 प्रतिशत रहा। इसी प्रकार धौलाना में 197600 में से 110913 मत महिलाओं ने डाले, जो 56.13 प्रतिशत रहा। पूरे जिले में भी महिलाओं का मत पुरुषों के मुकाबले 4.16 प्रतिशत कम रहा। जनपद में 537308 महिला मतदाताओं में से 307584 ने मतदान किया था।
विज्ञापन






तीनों विधानसभा क्षेत्रों में पिंक बूथ की स्थिति

बूथ का नाम व संख्या- पिलखुवा का विब्ग्योर इंटरनेशनल स्कूल कमरा नंबर चार व 106





कुल मतदाता - 1413

कुल मतदान - 799

प्रतिशत - 56.55



कुल पुरुष मतदाता - 751

पुरुषों का मतदान - 438

प्रतिशत - 58.32

कुल महिला मतदाता - 662

महिलाओं का मतदान - 361

प्रतिशत - 54.53





बूथ का नाम व संख्या- हापुड़ में प्राइमरी स्कूल नगर पालिका बिल्डिंग कक्ष नंबर एक व 208



कुल मतदाता - 482

कुल मतदान - 336

प्रतिशत - 69.71



पुरुष मतदाता - 228

पुरुषों का मतदान - 166

प्रतिशत - 72.81



महिला मतदाता - 254

महिलाओं का मतदान - 170

प्रतिशत - 66.93



बूथ का नाम व संख्या- गढ़ में कमलावती मदनलाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज कमरा नंबर दो व 293 -

कुल मतदाता - 671

कुल मतदान - 413

प्रतिशत - 61.55



पुरुष मतदाता - 352

पुरुषों का मतदान - 226

प्रतिशत - 64.20





महिला मतदाता - 319

महिलाओं का मतदान - 187

प्रतिशत - 58.62
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें