फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म

Tue, 20 Feb 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती को नौकरी लगवाने का झांसा देकर करीमपुरा निवासी एक युवक मजीदपुरा गली नंबर चार स्थित मकान में ले गया। जहां विरोध करने पर युवती को पीटते हुए आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


मोहल्ला निवासी पीड़िता ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो चुकी है। जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उसके ऊपर है। ऐसे में वह नौकरी की तलाश में थी। 14 फरवरी को एक युवक उसे मिला। उसने अपना नाम अरशद कुरैशी पुत्र सलीम निवासी करीमपुरा बताया। उसने पीड़िता से कहा कि वह उसकी नौकरी लगवा सकता है। जिसके बाद उसने उसे रेलवे रोड स्थित एक प्लाजा के पास आने को कहा। लेकिन किसी कारण वह वहां नहीं पहुंच सकी। इसके बाद 18 फरवरी को एक बार फिर युवक ने अपने नंबर से उसके नंबर पर फोन कर बताया कि वह उसकी एकाउंटेंट के पद पर नौकरी लगवा देगा। दोपहर के समय उसने उसे मजीदपुरा में मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर आरोपी उसे मजीदपुरा की गली नंबर चार स्थित एक मकान में ले गया। जहां उसने नौकरी की एवज में शारीरिक संबंध बनाने की शर्त रखी।

आरोपी की मंशा को समझकर उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे जमकर पीटा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने धमकी दी कि किसी को इस घटना के बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा। मंगलवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें