फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू की पुष्टि होने पर मरीज का सैंपल उपलब्ध कराएं : सीएमओ

Thu, 18 Aug 2016 07:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
विज्ञापन
डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है। मुख्य चिकित्साधिकारी ने निजी लैब संचालकों और चिकित्सकों को डेंगू की पुष्टि होने पर मरीज का सैंपल उपलब्ध कराने को कहा है ताकि सरकारी लैब से भी डेंगू की पुष्टि कराई जा सके।
विज्ञापन


बता दें कि अस्पतालों में वायरल बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। ऐसे में डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। सीएमओ डा.एके सिंह ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू का कोई केस सामने नहीं आया है।

वायरल बुखार के मरीज अस्पतालों में जरूर पहुंच रहे हैं। फिर भी निजी अस्पताल और लैब संचालकों को पत्र प्रेषित करा दिए हैं कि वह डेंगू की पुष्टि होने पर मरीजों के सैंपल अवश्य उपलब्ध करा दें।  
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अगर कोई डेंगू का सैंपल उनके पास आएगा तो उसे जांच के लिए गाजियाबाद जिला अस्पताल भेजा जाएगा। फिर विभागीय रूप से मरीज को डेंगू की पुष्टि की जाएगी।

उन्होंने अनुरोध किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू की पुष्टि करने के बाद ही मरीज खुद को डेंगू का मरीज समझें। बता दें कि बीते वर्ष जिले में स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार 350 मरीजों में डेंगू पॉजिटिव आया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें