हापुड़। मुस्लिम युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कादिर सहित अन्य मुस्लिम समाज के लोगों ने मोहम्मद पेगंबर साहब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले यति नरसिंहानंद के खिलाफ कार्रवाई के लिए ईदगाह पर अनिश्चितकालीन भूूख हड़ताल शुरू की है।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने कहा कि जब तक यति नरसिंहानंद को जेल में नहीं डाला जाएगा तब तक वह भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे। इस अवसर पर वसीम मेवाती, महमूद इशीर, मुफ्ती मसरूर, शफीक साहब, कारी जावेद, मुस्तकीम, सिकंदर फारुकी, नाजिम सैफी, शुएब कुरैशी, आजाद अल्वी, मौन आसिफ, गुलाब कुरैशी उपस्थित थे। वहीं, एकता किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने डीएम को ज्ञापन देकर नरसिंहानंद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।