फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: किसान ने दी आत्महत्या की धमकी

Sat, 05 Oct 2024 10:27 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे किसान ने बेटे की खेती की जमीन के रकबे में अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी करने का आरोप लगाया। किसान ने डीएम से समस्या का निस्तारण न होने पर आत्महत्या करने की धमकी दे डाली और फूट-फूट कर रोने लगा। डीएम ने मामले में निष्पक्ष जांच के आश्वासन दिया।
विज्ञापन


बहादुरगढ़ के गांव पलवाड़ा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसके बेटे नीरज के नाम पर करीब नौ बीघा जमीन है, लेकिन तहसील स्तरीय अधिकारियों के कारनामों के कारण उसके बेटे के नाम मात्र छह बीघा जमीन ही दर्ज हो सकी है, शेष जमीन को दूसरे किसानों के नाम दर्ज कर दिया है। इसको लेकर न्यायालय में चल रहे वाद का निस्तारण भी हो चुका है, लेकिन अभी तक उसके बेटे के नाम पर भूमि दर्ज नहीं हो पाई है। समस्या को लेकर कई बार वह जिला, तहसील कार्यालय के चक्कर लगा चुका है, लेकिन निस्तारण नहीं हो पाया है। पीडि़त ने डीएम के सामने खड़े होकर कहा कि यदि उसकी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वह आत्महत्या कर लेगा। डीएम प्रेरणा शर्मा ने अधीनस्थों को मामले की जांच कराकर जल्द से जल्द निस्तारण का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें