फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hapur News: परिवहन विभाग ने दस बड़े बकायादारों की चस्पा की सूची

Wed, 01 May 2024 10:28 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। सालों से परिवहन विभाग का टैक्स जमा न करने वालों दस बकायेदारों की सूची अधिकारियों ने सार्वजनिक करते हुए कार्यालय में चस्पा कर दी है। इन वाहन स्वामियों पर विभाग का 35.13 लाख रुपये बकाया है। एक माह बाद बकाया जमा न करने पर इनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तहसील से आरसी जारी कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के लगभग दो हजार व्यावसायिक वाहन स्वामियों पर परिवहन विभाग का ढ़ाई करोड़ से अधिक बकाया है। इनमें से दस बकायादार ऐसे हैं, जिन पर अकेले ही 35.13 लाख का बकाया है। नोटिस देने के बाद भी यह बकाया जमा नहीं कर रहे हैं। जिसके बाद विभाग ने कार्रवाई की है। यदि यह वाहन सड़क पर संचालित होते मिलते हैं तो फिर विभाग वाहनों को सीज करने की कार्रवाई भी करेगा।

एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान ने बताया कि चार कैब, तीन मोटर कैब और तीन बड़े वाहनों पर बकाया है। इन सभी को नोटिस भेजने के साथ ही सूची चस्पा कर दी गई है। विभाग इनके विरुद्ध आरसी भी जारी कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें